नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अप्रैल–जून 2026 के लिए गर्मी के मौसम का अपडेटेड पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें देशभर में तापमान और वर्षा को लेकर अहम संकेत दिए गए हैं।
विभाग के अनुसार इस साल गर्मी ज्यादा तेज और लंबी हो सकती है। कई राज्यों में हीटवेव का खतरा बढ़ेगा। हालांकि, अप्रैल में अच्छी बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद भी है।
तापमान का अनुमान
अप्रैल से जून 2026 के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका है।
खासतौर पर मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी अधिक पड़ सकती है।
पूर्वोत्तर भारत और कुछ पूर्वी हिस्सों को छोड़कर बाकी जगहों पर गर्मी ज्यादा रहने के संकेत हैं।
न्यूनतम तापमान (रात का तापमान) भी ज्यादातर क्षेत्रों में सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
हालांकि महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में यह सामान्य या थोड़ा कम रह सकता है।
लू की चेतावनी
अप्रैल–जून के दौरान पूर्व, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।
ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ इलाकों में लू का ज्यादा असर हो सकता है।
वर्षा का अनुमान
अप्रैल 2026 में देशभर में सामान्य से अधिक बारिश (112% से ज्यादा LPA) होने की संभावना जताई गई है।
पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य या उससे अधिक बारिश हो सकती है।
वहीं पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रहने के संकेत हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


