गैस सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी को लेकर नए नियम लागू

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। सरकार ने 2026 में एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर नए नियम लागू किए हैं। इसका असर सीधे आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। ये बदलाव मुख्य रूप से गैस की मांग को नियंत्रित करने और सभी तक समान रूप से सप्लाई पहुंचाने के लिए किए गए हैं।

अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच तय अंतराल रखा गया है। शहर में कम से कम 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग कर सकते हैं। ग्रामीण/दूरदराज इलाकों में 45 दिन बाद ही नई बुकिंग संभव है।

नए नियम के अनुसार जिन उपभोक्‍ताओं के पास दो सिलेंडर हैं, उन्हें अब 35 दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है। इसके बाद ही गैस की डिलीवरी की जाएगी।

सरकार के मुताबिक कुछ लोग जरूरत से ज्यादा और बार-बार बुकिंग कर रहे थे। इससे सप्लाई सिस्टम पर दबाव बढ़ रहा था। समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया।

सरकार ने साफ कहा है कि देश में एलपीजी गैस सि‍लेंडर की कोई कमी नहीं है। हालांकि ज्यादा बुकिंग और हड़बड़ी से समस्या बढ़ रही है। कुछ जगहों पर डिलीवरी में देरी (2–6 दिन) हो रही है।

उज्ज्वला योजना लाभार्थी लगभग 45 दिन बाद ही बुकिंग कर सकेंगे। फर्जी बुकिंग रोकने के लिए OTP आधारित डिलीवरी और निगरानी बढ़ाई गई है।

लोगों को सलाह दी गई कि वे घबराकर बुकिंग नहीं करें। जरूरत होने पर ही सिलेंडर लें। गैस सिलेंडर आसानी से मिल रहा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *