विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीप श्री ने मंगलवार को शहर के मेन रोड एवं रंका रोड स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया।
इस दौरान संतोष मिष्ठान भंडार, निखिल स्वीट्स एंड नमकीन, पिहू स्वीट्स, नीलम वाटिका और खुशी फास्ट फूड कॉर्नर सहित कई दुकानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने दुकानों से मिठाइयों के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया है।
निरीक्षण के क्रम में सभी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन की जांच की गई। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि लाइसेंस को दुकान में सुलभ स्थान पर प्रदर्शित करें। साथ ही साफ-सफाई बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही बेचने को कहा गया।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की मिलावटी मिठाई की बिक्री पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


