पिठोरिया बिजली ग्रिड के ट्रांसफार्मर से 1000 किलो तांबे की चोरी

झारखंड अपराध
Spread the love

पिठोरिया राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सत कनादू गांव स्थित बिजली ग्रिड में बीती रात अपराधियों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने सब स्टेशन के एसएसटी 33/4 केवी ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए लगभग 1000 किलोग्राम तांबा काटकर चोरी कर ली। घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अमर कुमार पांडे, इंस्पेक्टर असित मोदी, थाना प्रभारी सतीश पांडे और एसआई संतोष यादव दल-बल के साथ घटना स्थल  पर पहुंचे। चोरी की गंभीरता और मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। अपराधियों का सुराग लगाने के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इतनी बड़ी मात्रा में तांबा ले जाने के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। चोरी के तांबे का अनुमानित कीमत लगभग दस लाख रुपए है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *