फिल्म ‘Dhurandhar 2’ को लेकर हैरान करने वाला मामला आया सामने

मनोरंजन
Spread the love

उत्‍तर प्रदेश। फिल्म “Dhurandhar 2” की लोकप्रियता चरम पर है। दर्शकों की भारी भीड़ थियेटरों में उमड़ रही है। अब फिल्‍म को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

दरअसल, लखनऊ के Emerald Mall में हाल ही में फिल्म “Dhurandhar 2” को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक व्यक्ति (बताया जा रहा है कि वह बच्चे का चाचा था) अपने नाबालिग बेटे/भतीजे को फिल्म दिखाने के लिए लेकर पहुंचा।

जब वे INOX के थिएटर में एंट्री करने लगे, तब स्टाफ ने उम्र कम होने के कारण बच्‍चे को प्रवेश देने से मना कर दिया।

स्टाफ के मना करने पर व्यक्ति भड़क गया और वहीं बहस शुरू हो गई। धीरे-धीरे तेज बहस में बदल गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया।

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि स्थिति को संभालने के लिए सिक्योरिटी/पुलिस को बुलाने की नौबत भी आ गई।

भारत में A-rated फिल्मों को लेकर नियम है कि 18 साल से कम उम्र के लोगों को एंट्री नहीं दी जा सकती, चाहे वे किसी बड़े के साथ ही क्यों न हों।

इसी नियम को लागू करते हुए INOX स्टाफ ने रोक लगाई, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद लोग दो हिस्सों में बंटे दिखे।

कुछ लोग थिएटर स्टाफ के समर्थन में हैं। उनका कहना है कि उन्होंने नियम सही तरीके से लागू किया। कुछ लोग अभिभावक की नाराजगी को भी समझ रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *