रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन शनिवार को अपने बेटे के साथ सिरमटोली चौक स्थित सरना स्थल पहुंचे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे थे, जबकि विधायक कल्पना सोरेन और उनका बेटा पीछे की सीट पर थे। सीएम खुद कार चला रहे थे और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया।
लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। सीएम हेमंत और कल्पना पारंपरिक परिधान में थे। इससे पहले हेमंत सोरेन आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर, करमटोली पहुंचे।
दोनों ने प्रकृति पर्व सरहुल पर यहां आयोजित महोत्सव में शामिल होकर पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा की। साथ ही समस्त झारखंड वासियों के कल्याण की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि आज उत्साह और हर्षोल्लास का दिन है। आदिवासी समुदाय के लिए खास दिन है। हर वर्ष हमलोग इस प्रांगण में मिलते रहे हैं। आगे भी आते रहेंगे और आप सभी से मिलते भी रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार हमारे पूर्वजों ने सरहुल महोत्सव जैसी समृद्ध परंपराओं के निर्वाह की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर दी है, हम आने वाले समय में अपनी पीढ़ी के कंधों पर इन परंपराओं के निर्वहन का जिम्मा सौंपेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति से बड़ी पूजा और कुछ नहीं है। प्रकृति से ही सभी चीजों का सृजन और उसी में विलय होता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


