इसरो अध्यक्ष से मिले सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ. गोपाल पाठक ने बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन से उनके ऑफिस में शिष्टाचार भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान सरला बिरला विश्वविद्यालय में शोध की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। दोनों के बीच वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के विषय पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

चर्चा का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में उच्चस्तरीय शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करना, छात्रों और शोधार्थियों के लिए नए अवसर सृजित करना और भविष्य में संभावित शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने उम्मीद जताई कि यह मुलाकात विवि के शैक्षणिक गुणवत्ता की दिशा में उपयोगी साबित होगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *