

मध्य प्रदेश। प्रयागराज महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले की शादी को लेकर नया मोड़ आ गया है। कुछ ही दिनों पहले उसने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी कर ली थी।
यह शादी केरल के एक मंदिर में हुई थी। इसमें फैंस, मीडिया और नेता भी शामिल हुए। शादी की रस्मों के बाद कपल ने भगवान के सामने माथा टेका। फिर पुजारी से आशीर्वाद लिया।


मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं। वहीं फरमान महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। मोनालिसा और फरमान खान डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे। हालांकि, उनके परिवारवाले इस शादी के खिलाफ थे।
जब परिवार ने इस शादी और उनके प्यार का विरोध किया, तब मोनालिसा और फरमान ने केरल में शरण ली। मोनालिसा ने सुरक्षा मांगते हुए तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन में शरण ली।

अब मोनालिसा भोसले के माता-पिता ने मध्य प्रदेश में फरमान खान से उनकी शादी को ‘लव जिहाद’ बताते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
मां लता भोसले ने कहा कि मेरी बेटी को वापस ले आओ। मुझे और कुछ नहीं चाहिए। उसे गुमराह किया गया है। हम उससे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। मैं उससे कम से कम एक बार बात करना चाहती हूं।
मां के अनुसार मोनालिसा ने हमें बताया था कि वह एक्टिंग ट्रेनिंग के लिए जा रही है, लेकिन हमें उसकी शादी के बारे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से पता चला।
मोनालिसा के पिता ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से मदद मांगी है। हालांकि, मोनालिसा ने लव जिहाद के आरोपों से इनकार किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK



