चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में शिक्षकों की रैली

झारखंड
Spread the love

  • टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ रैली में देश भर से जुटेंगे शिक्षक

रांची। आरटीई एक्ट से पूर्व टेट की अनिवार्यता समाप्त कराने के लिए चार अप्रैल को दिल्ली में शिक्षकों की रैली होगी। इसमें टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ रैली में देश भर से शिक्षक जुटेंगे।

जानकारी हो कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक सितंबर 2025 को दिये गए आदेश को लेकर झारखंड के लगभग पच्चीस हजार शिक्षकों सहित देश के लाखों शिक्षकों में फिर से उबाल है। शिक्षक देश स्तर पर आंदोलित हो रहे हैं।

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव राम मूर्ति ठाकुर का कहना है कि विगत दिसंबर 2025 में फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिला था। विस्तार से शिक्षकों के पक्ष को तथ्यों के साथ रखा था।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया था कि शिक्षा का अधिकार कानून के तहत शिक्षकों की निर्धारित न्यूनतम योग्यता को उस कानून के पहले की तिथि से लागू नहीं किया जाएगा। इसके लिए कोर्ट के फैसले की समीक्षा कर वैधानिक तरीके से हल निकाला जाएगा। शिक्षकों के हितों की रक्षा की जाएगी।

भारत सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा इस दिशा में प्रारंभिक पहल करते हुए सभी राज्यों से प्रभावित शिक्षकों की संख्या और मंतव्य मांगे भी गए। हालांकि अब तक   कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।

विषय की गंभीरता को देखते हुए विगत दिनों दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने और संसद मार्च का कार्यक्रम घोषित किया गया।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनूप कुमार केसरी, प्रदेश सह राष्ट्रीय महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव अजय कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार आदि ने कहा है कि झारखंड के सभी जिलों से शिक्षक इस रैली में भाग लेंगे। भारत सरकार के समक्ष मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *