घरेलू और कमर्शियल गैस के बढ़े दाम, यहां चेक करें अपने शहर में कीमत

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। शनिवार की सुबह-सुबह (7 मार्च 2026) देशभर में रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में भारी उछाल आया है। अचानक से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं और यह बढ़ोतरी इतनी है कि आपके महीने भर का बजट हिल सकता है।

सरकार ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों तरह के सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

जी हां, आज यानी शनिवार से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जो सिलेंडर पहले 853 रुपये का मिलता था, अब उसके लिए 913 रुपये चुकाने होंगे। यह बढ़त आम आदमी के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि अप्रैल 2025 के बाद पहली बार कीमतों में बदलाव देखा गया है।

सिर्फ घर की रसोई ही नहीं, बल्कि बाहर खाना पीना भी महंगा हो सकता है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की बड़ी वृद्धि हुई है।

अब कमर्शियल सिलेंडर 1883 रुपये का मिलेगा। इसका सीधा असर छोटे कारोबारियों, होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों पर पड़ेगा।

जानें प्रमुख शहरों में नई दरें:-

शहर घरेलू सिलेंडर (14.2 kg) कमर्शियल सिलेंडर (19 kg)

दिल्ली ₹913.00 ₹1883.00
मुंबई ₹912.50 ₹1835.00
कोलकाता ₹1030.00 ₹1990.00
चेन्नई ₹928.50 ₹2043.50

बता दें कि, कीमतें बढ़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर किल्लत की खबरें भी उड़ने लगी थीं, लेकिन पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया है कि देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इंडियन ऑयल ने भी साफ कहा है कि पेट्रोल-डीजल का स्टॉक पर्याप्त है, इसलिए घबराने या पैनिक बुकिंग करने की जरूरत नहीं है।

भारत अब सिर्फ एक-दो देशों पर निर्भर नहीं है। भारत रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल मंगा रहा है। साथ ही, पहली बार अमेरिका से भी भारी मात्रा में एलपीजी भारत आनी शुरू हो गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *