दो दिवसीय ‘अखड़ा आलाप’ साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

  • विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा- देंगे भव्य स्वरूप

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिला प्रशासन ने दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव ‘अखड़ा आलाप’ का 6 मार्च से समाहरणालय मैदान में शुभारंभ किया। इसका शुभारंभ उपायुक्त डॉ ताराचंद समेत अतिथियों ने किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि आज अभिभावकों को अपने बच्चों के पढ़ाई के प्रति सजग रहने की जरूरत है। पढ़ाई हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान रखती है। पढ़ाई से अंधविश्वास दूर होता है। सवालों का जवाब मिलता है। विधायक ने कहा कि भविष्य में हम सभी मिलकर इसे बड़ा मंच देने का प्रयास करेंगे।

उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि किताबें समाज का आईना होती हैं। किताबों में वही लिखा होता है, जो इस समय के कालखंड में घटा होता है। इसी प्रकार फिल्मों से भी हमें सीखने को मिलता है। फ़िल्म बनाने में एक फिल्ममेकर और किताब लिखने में लेखक को कितना संघर्ष करना पड़ता है इस साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव से सीखने को मिलेगा।

उद्घाटन सत्र में लोक साहित्य विशेषज्ञ गुंजल इकिर मुंडा द्वारा ‘स्मृति के स्वर : मुंडारी कहानी और संगीत’ विषय पर अपने विचार रखे। फिल्ममेकर निरंजन कुजूर के सवालों का गुंजल इकिर मुंडा ने बखूबी जवाब दिए। प्रथम सत्र में संताली फ़िल्म “पपाया” दर्शकों को दिखायी गयी।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, लेखक रणेन्द्र, पेंटर सीआर हेम्ब्रम, कवि एवं लेखक महादेव टोप्पो, फिल्मकार मेघनाथ, फिल्मकार बीजू टोप्पो समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *