लोहरदगा में साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव कल से, मिलेगा जनजातीय भोजन भी

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव 6 मार्च 2026 से प्रारंभ हो रहा है। इस महोत्सव का आयोजन समाहरणालय मैदान में किया जाएगा।

फ़िल्म महोत्सव कुछ चुनिंदा फिल्में आगंतुकों को देखने को मिलेंगीं। इसमें नैरो गेज में रांची-लोहरदगा रूट पर चलने वाली रेलगाड़ी पर आधारित “गाड़ी लोहरदगा मेल” शामिल है।

साहित्य महोत्सव में प्रसिद्ध उपन्यासकार, स्टैंडअप कॉमेडियन, खिलाड़ियों, फ़िल्म निर्देशक, विचारक आदि भी अपने अनुभव साझा करेंगे।

इसमें डार्क हाउस के लेकर नीलोत्पल मृणाल, जनजातीय कलाकार सुमंती कुमारी, उपन्यासकार रणेन्द्र, जनजातीय कलाकार बिज्जू टोप्पो मुंडा, गुंजल इकिर मुंडा, सीआर हेम्ब्रेन, सोशल कंट्रीब्यूटर सौरभ कुमार भुवानिया (आईएएस), कवि अनुज लुगुन, फ़िल्म निर्देशक निरंजन कुमार कुजूर, कवियित्री पार्वती तिर्की, लेखक महादेव टोप्पो, स्टैंड अप कॉमेडियन आशीष कुमार, फिल्मकार मेघनाथ जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

दो दिवसीय महोत्सव में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा जनजातीय नृत्यों, एकल/सामूहिक गान, नाट्य मंचन का प्रदर्शन किया जाएगा। राइटिंग कंपीटिशन, क्विज आयोजित होंगे।

दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। साथ जिला अस्पताल से मेडिकल टीम भी तैनात होगी। लोग जनजातीय भोजन का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *