पिठोरिया थाना में हुई शांति समिति की बैठक

झारखंड
Spread the love

  • होली पर्व को लेकर सौहार्द व सुरक्षा पर जोर

पिठोरिया। होली के मद्देनजर पिठौरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार रखते हुए होली पर्व को शांति, सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाने की बात कही। वक्ताओं ने आपसी भाईचारे को और मजबूत करने, किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने पर जोर दिया।

पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी कि पर्व के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा नेता सह समाजसेवी मोहम्मद वैश आलम ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है।

बैठक में अनिल केशरी, अईनुल हक अंसारी, श्रवण गोप, जीतनाथ बेदिया, मजीद अंसारी, सुरेश राम, दीपक चौरसिया, नकुल महतो, हाफ़िज़ अंसारी, शिवदास वर्मा और रंगनाथ राम सहित अन्य उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *