- स्मृतियों और उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया
रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने 1 मार्च 2026 को प्रथम पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया। ‘ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल टाइटन्स पूर्व छात्र मिलन’ शीर्षक से आयोजित इस समारोह में विभिन्न वर्षों के पूर्व छात्र एकत्रित हुए। स्मृतियों और उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत कुमार ठाकुर ने कहा कि हमारे पूर्व छात्र इस संस्थान का गौरव हैं। उनकी उपलब्धियां विद्यालय के आदर्शों और दृष्टिकोण की सशक्त अभिव्यक्ति हैं।
समारोह में संस्मरण-परक सत्र, मनोरंजक गतिविधियां, आत्मीय अभिव्यक्तियां और ‘स्मृतियों की पगडंडी’ नामक विशेष प्रस्तुति ने सभी को अपने स्वर्णिम छात्र जीवन की ओर लौटा दिया। नृत्य-उत्सव ने समारोह में उत्साह और आनंद का संचार किया।
ऑक्सफोर्ड समूह संस्थानों के चेयरमैन डॉ. एस.बी.पी. मेहता ने कहा कि किसी भी संस्थान का वास्तविक मूल्यांकन उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों और संस्कारों से होता है। हमें प्रसन्नता है कि हमारे पूर्व छात्र विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर अपने मातृसंस्थान से जुड़े हुए हैं। देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।
समूह की शैक्षिक निदेशिका डॉ. सिमी मेहता ने भी पूर्व छात्रों को वर्तमान विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक और आदर्श बनने के लिए प्रेरित किया। शैक्षिक समन्वयक रवि शेखर ने कहा कि यह सम्मेलन केवल पुनर्मिलन नहीं, अपितु आजीवन संबंधों के सुदृढ़ीकरण का प्रतीक है।
सत्र 2005 के छात्र कनक कान्त, सत्र 2020 की छात्रा सुश्री तथ्या गौतम, सत्र 2018 के छात्र मुकेश कुमार दास, सत्र 2016 की छात्रा सुश्री ज्योत्स्ना आनंद, सत्र 2023 की छात्रा मानसी कुमारी, सत्र 2023 की छात्रा श्रेया ज्योति वर्मा और 2009 की पूर्णिमा कुमारी ने अपने विचार रखें।
सत्र 2017 की छात्रा डॉ. स्नेहा भारती और छात्र शशि राज, 2019 के कुनाल आनंद, 2023 के अनुब्रत सरकार, 2020 की सुश्री इशिता रे और सत्र 2021 की सुश्री युक्ता प्रिया सहित अनेक पूर्व छात्रों ने विद्यालय की शैक्षिक परंपरा और अनुशासन की जानकारी दी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


