रांची। अभी-अभी खबर आई है कि, वीर सोरेन के अंतिम संस्कार में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हो सकते हैं।
झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के 22 वर्षीय पोते वीर सोरेन की मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी।
वीर सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे। मनाली के सिमसा स्थित एक होम स्टे में सोमवार की दोपहर में वीर सोरेन अचानक बिस्तर से नीचे गिर गये थे।
इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सीएम चंपाई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन रांची से दिल्ली होते हुए मनाली पहुंचे। गुरुवार को पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में अंतिम संस्कार किया जायेगा।
वीर सोरेन के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। बुधवार की देर शाम कोल्हान के डीआइजी, सरायकेला-खरसावां के डीसी, एसपी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जिलिंगगोड़ा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
ऐसी संभावना है कि सीएम हेमंत सोरेन गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद जिलिंगगोड़ा जा सकते हैं और परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने गये थे। दोस्तों के अनुसार, सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे घूमने के बाद वह होम स्टे में सो गये थे।
नींद से जागने के बाद उन्होंने सिर में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद दोस्तों ने उन्हें ऑनलाइन दवा मंगा कर दी थी। दोपहर करीब 2:30 बजे वह अचानक बिस्तर से नीचे गिर गये।
अस्पताल ले जाते समय उनके मुंह से झाग निकलने लगा था। मनाली सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


