तकनीक से लौटी 62 दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्‍कान, लगा कृत्रिम हाथ

झारखंड सरोकार
Spread the love

  • सैनिकों के लिए कृत्रिम हाथ की होगी अनुशंसा
  • संसदीय क्षेत्र में बांटे जाएंगे 5000 सिलाई मशीन

रांची। रोटरी क्लब ऑफ रांची ने इनाली फॉउंडेशन पुणे के सहयोग से मंगलवार को रोटरी भवन रांची में निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण शिविर लगाया। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। इस शिविर में 62 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ लगाया गया।

इनाली फाउंडेशन पुणे की विशेषज्ञों की टीम ने जांच, माप, परीक्षण और फिटिंग की पूरी प्रक्रिया आधुनिक उपकरणों की सहायता से सम्पन्न की। शिविर में पहुंचे हर दिव्यांग के चेहरे पर एक उम्मीद, जिज्ञासा और भावना  झलक रही थी। किसी के लिए यह वर्षों का इंतजार खत्म होने का क्षण था, तो किसी के लिए यह जीवन को दोबारा अपने हाथों से थामने का अवसर।

मंत्री संजय सेठ ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए अत्यंत भावुक भरा क्षण है। जब किसी व्यक्ति के शरीर का कोई हिस्सा काम करना बंद कर देता है या किसी कारण से खो जाता है, तो वह केवल शारीरिक कमी नहीं होती है। बल्कि उसके आत्मविश्वास, सपनों और जीवन की गति भी प्रभावित होती है। ऐसे में रोटरी क्लब ऑफ रांची का यह प्रयास केवल चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना की सशक्त झलक है।

मंत्री श्री सेठ ने कहा कि हमारे देश के वैसे सैनिक जिनके हाथ कटे हुए हैं, उनके लिए मैं इस प्रोजेक्ट की अनुशंसा करूंगा। साथ ही रोटरी क्लब के माध्यम से रांची संसदीय क्षेत्र में 5000 सिलाई मशीनों का वितरण किया जाएगा।

अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा किसी व्यक्ति को फिर से अपने हाथ से काम करते देखना शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। रोटरी की यह पहल साबित करती है कि जब समाज मिलकर किसी के जीवन में बदलाव लाने का संकल्प लेता है, तो असंभव भी संभव हो जाता है।

असिस्टेंट गवर्नर रोटरी इमेज प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि रोटरी का लक्ष्य केवल जरूरतमंदों को सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें सक्षम बनाना भी है, ताकि वे अपने जीवन की दिशा स्वयं तय कर सकें। भविष्य में भी रोटरी क्लब तकनीक और मानवीय संवेदना को जोड़ते हुए ऐसे आयोजन करने का प्रयास करेगा।

शिविर को सफल बनाने में क्लब के भंडारी लाल, जोगेश गंभीर, अनिल सिंह, मुकेश तनेजा, शाहिद पॉल, मनोज तिवारी, सुमित अग्रवाल, रेखा सिंह, सुरेश साबू, राजेश नाथ शाहदेव, आदित्य मल्होत्रा, ललित त्रिपाठी, गौरव बोगराय, अतुल अग्रवाल, विनोद सरावगी, रमेश धरनिधारक, रविन्द्र चढ्ढा, करुणा राजगढ़िया, गिरीश अग्रवाल, जशदीप सिंह, रोहन सूद, मनीष रामसिसरिया, राजकुमार अग्रवाल, सुधीर मिश्रा, रश्मि अग्रवाल, स्वेता अग्रवाल, ऋचा कौर का योगदान रहा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *