Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में सर्दी अपेक्षाकृत कम हो गई है। आने वाले दिनों में इसमें और कमी आएगी। राज्य में निकाय चुनाव के दिन कई जिलों बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 21 फरवरी, 2026 ने दी।
तापमान में बदलाव नहीं
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
आंशिक बादल छाये रहेंगे
मौसम केंद्र के अनुसार 22 फरवरी से 25 फरवरी तक सुबह में कुहासा छाया रहेगा। बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा।
यहां होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 23 फरवरी को गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 24 फरवरी को रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


