लोकतंत्र की अंतिम शक्ति जनता के हाथ में होती है : डालसा

झारखंड
Spread the love

  • पुंदाग में चलाया गया मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

रांची। न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष (झालसा) सुजित नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश और झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना एवं रांची न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन व डालसा सचिव की देखरेख में पुंदाग के दीपाटोली रोड नंबर-3 के समीप में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

इस अवसर पर एलएडीसी सहायक पंकज कुमार शर्मा, पीएलवी पिंकू कुमारी, सुरज मुंडा एवं अरविंद कुमार पाठक, विधि के छात्र-छात्राओं में आरकेडीएफ कॉलेज के मनीषा कुमारी और रश्मि कुमारी, एवं द अल्टरनेट स्पेस एनजीओ के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर निशात अशफरी, फील्ड को-ऑर्डिनेटर रिजवाना खातून, नन्ही पंचायत के को-ऑर्डिनेटर गुलनाज प्रवीण समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में एलएडीसी सहायक ने कहा कि लोकतंत्र ऐसी शासन व्यवस्था है, जिसमें अंतिम शक्ति जनता के हाथ में ही होती है। लोकतांत्रित देशों में चुनाव एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके द्वारा नागरिक अपने प्रतिनिधियों का स्वतंत्र एवं नि‍ष्पक्ष रूप से चुनाव करते है। मतदान का अधिकार केवल संविधान का अधिकार ही नहीं, बल्कि यह एक शक्तिशाली साधन भी है।

मौके पर श्री शर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग के ‘स्वीप’ के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। एनजीओ की टीम के द्वारा जागरुकता के संबंध में नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया, ताकि मतदान के प्रति सभी लोग जागरूक बने।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *