भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने किया बड़ा एलान

बिहार देश
Spread the love

पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर इन दिनों बड़ी खबर सामने आई है। उन्‍होंने बड़ा एलान किया है। वे बिहार के छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। इसमें उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था।

खेसारी लाल यादव ने राजनीति से दूरी बनाने का एलान कर दिया है। यह उनका निजी फैसला है। उन्होंने साफ कहा कि मैं कलाकार हूं, मुझे कलाकार ही रहने दीजिए। राजनीति मेरे बस की बात नहीं है।

श्री यादव ने राजनीति से दूरी बनाने के पीछे सबसे बड़ी वजह भी बताई। उन्‍होंने कहा कि राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है। सच बोलकर राजनीति करना मुश्किल है। वे खुद को एक सीधा-सादा और सच बोलने वाला व्यक्ति मानते हैं

श्री यादव ने कहा कि कलाकारों की दुनिया अलग होती है, जहां ईमानदारी ज्यादा मायने रखती है। राजनीति में परिस्थितियों के हिसाब से सच-झूठ बदलना पड़ता है।

बताते चलें कि खेसारी लाल यादव ने 2025 में राजनीति में एंट्री की थी। वे आरजेडी से जुड़े थे। बिहार के छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

हाल ही में यह चर्चा थी कि खेसारी लाल यादव बीजेपी जॉइन कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि अब वे पूरी तरह अपने संगीत और फिल्मों पर ध्यान देंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *