पत्रकारिता की लक्ष्मण रेखा को न लांघें पत्रकार : शिव अग्रवाल

झारखंड
Spread the love

  • जिम्मेदार और पत्रकारिता में लंबे समय तक काम करने के लिए पांच वरिष्ठ पत्रकारों को किया गया सम्मानित
  • वर्तमान दौर में पत्रकारिता की चुनौतियां, पत्रकार का कार्य व्यवहार, फर्जी पत्रकारिता को रोकना और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के मुख्य नियम पर हुई चर्चा

लोहरदगा। जिला पत्रकार संघ लोहरदगा की ओर से बुधवार को शहर के होटल न्यू लेक एवेन्यू में मुख्यधारा की पत्रकारिता और वर्तमान चुनौतियां विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, डिजिटल दौर की चुनौतियों, पत्रकारों के कार्य व्यवहार और फर्जी पत्रकारिता पर रोक लगाने जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में झारखंड यूनियन आफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि गोपी कृषण कुंवर, राकेश कुमार सिन्हा, सत्यकाम, कयूम खान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पत्रकार संघ लोहरदगा के अध्यक्ष सतीश शाहदेव ने की। वहीं कार्यक्रम का संयोजन जिला महासचिव विक्रम चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष सुमित घोष ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन शाहिद रजा ने किया।

कार्यक्रम में लंबे समय से निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए कार्य कर रहे वरिष्ठ पत्रकार लोकेश केसरी, विनोद प्रजापति, कयूम खान, सुदेश गुप्ता और प्रदीप गुप्ता को जिला पत्रकार संघ की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

परिचर्चा के दौरान मुख्य अतिथि शिवकुमार अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारीपूर्ण और संवेदनशील कार्य है, जिसकी एक स्पष्ट लक्ष्मण रेखा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को खबरों के प्रकाशन में नैतिकता, अनुशासन और सत्यनिष्ठा का पालन करना चाहिए और किसी भी परिस्थिति में पत्रकारिता की मर्यादा को नहीं लांघना चाहिए।

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सूचनाओं का प्रवाह तेजी से हो रहा है, ऐसे में पत्रकारों के सामने विश्वसनीयता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए खबरों की सत्यता की पुष्टि और निष्पक्षता अनिवार्य है।

कार्यक्रम का समापन कार्यकारी अध्यक्ष सुमित घोष के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गोपी कृष्ण कुंवर, राकेश कुमार सिन्हा, सत्यकाम, राजेश प्रसाद गुप्ता, संजय अग्रवाल, संजय कुमार सिंह, अमित वर्मा, प्रीतम, अमित राज, पारस कुमार साहू, शंभु प्रसाद सोनी, गफ्फार अंसारी, अमर गोस्वामी, रोहित तमेड़ा, इमरान, संदीप कुमार, वसीम अकरम, शकील अंसारी, संजय साहू, समीद अंसारी, कृष्ण कुमार मिश्रा, आलोक कुमार, राजेश प्रसाद गुप्ता, कुलदीप कच्छप, अनिल कुमार साहू, पप्पू खान, आकाश साहू, दानिश, विनोद प्रजापति, रवि साहू, राहुल कुमार चौधरी सहित जिले के कई वरिष्ठ पत्रकार और प्रखंड के पत्रकार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *