गंभीर बीमारियों से जूझ रहे इन 21 मरीजों को मिलेगी सहायता राशि, मिली मंजूरी

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड राज्य आरोग्य समिति की बैठक झारखंड स्टेट आरोग्य समिति के कार्यकारी निदेशक छवि रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें राज्य के 21 मरीजों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत वित्तीय सहायता देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

कार्यकारी निदेशक, जसास की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और अन्य गंभीर रोगों के इलाज के लिए 5 लाख से 20 लाख तक रूपये के अनुदान प्रस्तावों की समीक्षा की गई।

इस बैठक में अपर कार्यकारी निदेशक श्रीमती सीमा सिंह, विभाग के आंतरिक वित्तीय सलाहकार ध्रुव प्रसाद, डीआईसी डॉक्टर सिद्धार्थ सान्याल और विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।

इस बैठक में 5 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक के चिकित्सीय अनुदान के कुल 21 मामलों की समीक्षा की गई।

पाकुड़ की श्रीमती कोमल जयसवाल के 10 लाख रुपये से अधिक के मामले को भौतिक सत्यापन के बाद कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजने का निर्णय लिया गया है।

गिरिडीह के तबारक अंसारी (किडनी ट्रांसप्लांट) और कौशलेश पांडे के मामलों में वर्तमान चिकित्सीय स्थिति के भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में कार्यकारी निदेशक ने निर्देश दिया कि भविष्य में जिलों से प्राप्त आवेदनों में मरीज की वर्तमान स्थिति का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। यदि मरीज उपस्थित होने में असमर्थ है, तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनका सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

इन्‍हें मिली स्वीकृत

श्रीमती मिताली झा (जामताड़ा), ओवरी कैंसर
संतोष कुमार गुप्ता (गढ़वा), कैंसर (ल्यूकेमिया)
सपन कुमार नायक (सरायकेला-खरसावां), कैंसर (जीभ का कार्सिनोमा)
बेबी दिव्यांशु यादव (बच्चा) (पूर्वी सिंहभूम), कैंसर

श्रीमती शकुंतला देवी (जामताड़ा), कैंसर (मेटास्टैटिक सर्विक्स)
उमेश मंडल (गिरिडीह), बोन मैरो ट्रांसप्लांट
श्रीमती बबीता देवी (हजारीबाग), कैंसर (मेटास्टैटिक रेक्टम)
होरेन मंडल (जामताड़ा), कैंसर (मेटास्टैटिक ग्रेड 2)

राशीद अंसारी (देवघर), कैंसर (गॉल ब्लैडर)
श्रीमती सुनीता देवी (राँची), कैंसर (सर्विक्स)
श्रीमती सावित्री दत्ता (पूर्वी सिंहभूम), स्तन कैंसर
श्रीमती तिलोत्तमा कुम्हार (सरायकेला-खरसावां), कैंसर (ओवरी)

श्रीमती फरजाना जन्नत (हजारीबाग), स्तन कैंसर
मनोज कुमार रवानी (गिरिडीह), गंभीर दिमागी चोट
राहुल रंजन (बोकारो), किडनी ट्रांसप्लांट
अर्पण जेम्स कुजूर (बच्चा) (राँची), कैंसर

श्रीमती राजो देवी (राँची), स्तन कैंसर
श्रीमती मंजू देवी (राँची), स्तन कैंसर
श्रीमती कोमल जायसवाल (पाकुड़), कैंसर (स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा)
तबारक अंसारी (गिरिडीह), किडनी ट्रांसप्लांट
कौशलेश पांडेय (गिरिडीह), कैंसर (रेक्टम)

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *