श्री राम जन्मभूमि मंदिर को लेकर IIM ने की स्‍टडी, आई ये रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्‍तर प्रदेश। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर बने करीब दो साल हो गए हैं। इन दो सालों में आए बदलाव को लेकर IIM लखनऊ ने एक स्टडी की। इसमें चौंकाने वाले तथ्‍य सामने आए हैं।

स्टडी के मुताबिक, मंदिर निर्माण और उद्घाटन के बाद अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि हुई है।

स्‍टडी के अनुसार पहले जहां सालभर में करीब 1.7 लाख लोग आते थे, वहीं 2024 के पहले 6 महीनों में ही 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। यह संख्या देश के कई बड़े धार्मिक स्थलों से भी ज्यादा बताई जा रही है।

पर्यटन बढ़ने का सीधा फायदा स्थानीय लोगों को मिला है। पहले दुकानदारों की आमदनी ₹400–₹500 प्रतिदिन थी। अब बढ़कर करीब ₹2,500 रोज़ तक पहुंच गई। यानी छोटे व्यापारियों की कमाई लगभग 5 गुना तक बढ़ गई है।

स्‍टडी में बताया गया है कि धार्मिक पर्यटन ने बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा किए हैं। होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन, गाइड, दुकानों और हस्तशिल्प क्षेत्र में करीब 1.2 लाख से अधिक नए रोजगार सृजित हुए।

इसके अलावा शहर में सेवाओं का विस्तार भी हुआ है। रेस्टोरेंट 200 से बढ़कर 2,000, रिक्शा 500 से बढ़कर 17,000, बैंक, दुकानें और होमस्टे तेजी से बढ़े है।

पर्यटन उछाल का असर पूरे शहर की अर्थव्यवस्था पर दिख रहा है। जीएसटी से करीब ₹400 करोड़ राजस्व मिल रहा है। रियल एस्टेट कीमतों में 25% से 40% तक वृद्धि दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले समय में अयोध्या का पर्यटन सेक्टर ₹10,000 करोड़ सालाना आय पैदा कर सकता है।

अयोध्या का असर सिर्फ शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। साल, 2025 के पहले 6 महीनों में राज्य में 122 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *