Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 16 फरवरी,2026 का राशिफल

मेष

विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अहसास हो सकता है। कोई एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। नौकरी और धंधे के क्षेत्र में चुनौती हो सकती है। नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्य आरंभ कर सकेंगे।

वृष

स्नेहीजनों के साथ मतभेद की आशंका है। अनेक प्रकार की चिंता आपको परेशान कर सकती हैं। लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। अपनी मधुरवाणी से किसी को मना सकेंगे।

मिथुन

दोस्तों और परिवार के साथ मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग खड़ा होगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में नकारात्मक भावना को प्रवेश नहीं करने दें।

कर्क

ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण अच्छा नहीं रहेगा। मतभेद के प्रसंग खडे़ हो सकते हैं। अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी हो सकती है। बोलने पर संयम रखें। वाद-विवाद या झगडे़ से मामला खराब हो सकता है।

सिंह

दिन आलस्य और थकान में बीत सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। मित्र वर्ग और विशेषकर स्त्री मित्रों की तरफ से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से टालें।

कन्या

प्रमोशन की संभावना दिखाई द रही है। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। पिता की तरफ से लाभ मिलने का संकेत है। कार्य में सफलता मिलेगी। मायके से लाभ हो सकता है। अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

तुला

नौकरी में उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। धार्मिक यात्रा का भी योग है। लेखन, साहित्य सर्जन कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

वृश्चिक

अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए संबंध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें। घर का माहौल खराब नहीं होने दें।

धनु

समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमना फिरना होगा। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से मन खुश रहेगा। शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा।

मकर

व्यापार धंधे में सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होंगी। घर में परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। यात्रा पर सतर्क रहें।

कुंभ

आपके विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेंगे। उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा प्रवास हो सके तो नहीं करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ सकती है।

मीन

माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन की हानि हो सकती है। महिलाओं साथ व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *