जंगली जानवरों से मृत्यु एवं घायलों को मिलता है मुआवजा : डीएफओ

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार डालसा में कार्यरत पीएलवी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 11 फरवरी को किया गया। इस अवसर पर पीडीजे ने स्वयंसेवकों से प्रचार प्रसार करते हुए मासिक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

इससे पूर्व जिले के डीएफओ अभिषेक कुमार ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य एवं वन्य जीव को साथ-साथ रहना सीखना होगा। हाथी या जंगली जानवरों से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। यदि वे किसी रास्ते से गुज़रते हैं तो शांति से जाने देना चाहिए।

श्री कुमार ने बताया कि वन्य जीव यदि मनुष्य को नुकसान पहुंचाते हैं तो मुआवजा का प्रावधान है। मृत्यु की स्थिति में चार लाख रुपए मुआवजा वन विभाग प्रदान करता है। नालसा द्वारा मानव- वन्य जीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए स्कीम की घोषणा की है। इसे लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में बाल विवाह एवं बाल श्रम को लेकर समाज कल्याण पदाधिकारी सुषमा नीलिमा सोरेंग एवं चाइल्ड राइट एसोसिएट अभिलाषा ने भी अपनी बातें रखीं। डालसा सचिव राजेश कुमार ने विधिक प्रावधानों को बारीकी से बताया। प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *