मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां कैलारस थाना क्षेत्र के एहरौली गांव स्थित चमड़ा माता मंदिर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया, जब मंदिर की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी।
हादसे में प्रसाद लेने गई तीन मासूम बच्चियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक दंपती समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सभी घायलों को तत्काल डायल-100 की मदद से जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान अचानक छत गिर गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
मलबे में दबने से तीन बच्चियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही कैलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने मलबा हटवाकर घायलों को बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।कैलारस थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
प्रारंभिक जांच में मंदिर की जर्जर छत को हादसे की वजह माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


