अच्‍छी खबर, अब 15 फरवरी तक खुला रहेगा लोक भवन उद्यान

झारखंड
Spread the love

  • रविवार को उमड़ी भीड़, ढाई लाख से अधिक लोगों ने किया भ्रमण

रांची। आम लोगों के लिए अच्‍छी खबर। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन, रांची उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण के लिए 15 फरवरी, 2026 तक खुला रखने का निर्देश दिया है। रविवार को भीड़ उमड़ी। ढाई लाख से अधिक लोगों ने भ्रमण किया।

लोक भवन उद्यान देखने के प्रति लोगों का उत्साह और सहभागिता बढ़ती जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पूर्व निर्धारित अवधि (2 फरवरी से 8 फरवरी) को आगामी एक सप्ताह के लिए विस्तारित करने का आदेश दिया है। अब लोक भवन उद्यान 15 फरवरी, 2026 तक आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन के लिए खुला रहेगा।

उद्यान भ्रमण का समय पूर्व की भाँति प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। लोक भवन उद्यान का भ्रमण करने के इच्छुक नागरिक लोक भवन के गेट संख्या 2 से सुरक्षा जांच के बाद दोपहर 1 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं।

छुट्टी का दिन रहने के कारण रविवार को उद्यान को देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। आज 2,66,816 लोगों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण एवं परिदर्शन किया।  अभी तक 492470 लोगों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण एवं परिदर्शन किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *