AIMIM ने बीजेपी को अमरावती महानगरपालिका का बनाया मेयर

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। महाराष्‍ट्र के अमरावती महानगरपालिका के मेयर चुनाव में बीजेपी के श्रीचंद तेजवानी को मेयर चुना गया। मात्र एक वोट से वे जीते। इसके बाद बवाल मच गया है।

अमरावती में महावलय/महायुति गठबंधन (BJP, शिवसेना (शिंदे गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट), युवा स्वाभिमान पार्टी) को बहुमत मिला। उपमहापौर के लिए युवा स्वाभिमान पार्टी के सचिन भेंडे का चुनाव हुआ।

मतदान के दौरान एआईएमआईएम की पार्षद मीरा कांबळे ने बीजेपी के उम्मीदवार को वोट दिया। यह तब हुआ, जब बाकी पार्टियों (बीजेपी विरोधी) का समर्थन अलग था।

इस एक वोट की वजह से बीजेपी के प्रत्याशी जीत सके। मेयर का पद पा सके। मीरा कांबळे ने अपने पार्टी AIMIM की लाइन के खिलाफ जाकर बीजेपी को वोट दिया।

इसके बाद AIMIM ने उन्हें पार्टी से निलंबित/ निष्कासित कर दिया, क्योंकि यह पार्टी के अनुशासन और नीतिगत रुख के खिलाफ माना गया।

आमतौर पर AIMIM और BJP अलग-अलग राजनीतिक विचार रखते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन नहीं हैं। बीजेपी के खिलाफ एआईएमआईएम चुनाव लड़ती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *