एसडीएम ने सदर व मिलाप अस्पताल में की औचक जांच, जानें पूरा मामला

झारखंड
Spread the love

  • मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध मिला, गहराई से होगी जांच : संजय कुमार

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। इसी हफ्ते एक प्रसूता की मौत हो गई थी। इस मामले में सदर एसडीएम संजय कुमार ने गुरुवार को सदर अस्पताल एवं मिलाप अस्पताल की औचक जांच की। प्रारंभिक जांच में दस्तावेजों से छेड़छाड़, तथ्य छुपाने, जानकारी देने में गुमराह करने से पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।

उपायुक्त दिनेश कुमार के निर्देश पर की गई इस प्राथमिक जांच के संबंध में एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकीय एवं तकनीकी कर्मियों का एक विशेष दल गठित किया जा रहा है। इसके अलावा मामले से संबंधित सभी पक्षकारों के बयान दर्ज कर निष्कर्ष पूर्ण जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान सदर अस्पताल में अस्पताल प्रबंधक विकास केसरी, चिकित्सक डॉ. पूजा कुमारी, डॉ. नौशाद आलम और अस्पताल के दो आरोपी कर्मी उपस्थित थे। वहीं, मिलाप अस्पताल में दस्तावेजी जांच के दौरान अस्पताल के मालिक यूसुफ अंसारी, चिकित्सक डॉ. असजद अंसारी एवं लैब टेक्नीशियन मुनीफ अंसारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

एसडीएम ने बताया कि सदर अस्पताल एवं यहां के निजी अस्पतालों के बीच कथित अनैतिक गठजोड़ को लेकर दो परिवाद पत्रों के माध्यम से गंभीर आरोप प्राप्त हुए हैं। दोनों परिवाद पत्र खरौंधी की 26 वर्षीय गर्भवती महिला पुष्पा देवी की मौत से जुड़ी घटना से संबंधित हैं।

एसडीएम ने कहा कि शीघ्र ही पूरे मामले की विस्तृत जांच पूरी कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *