- राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में कार्यक्रम
- पटेल चौक पर पहनाया ‘सुरक्षा का मुकुट‘
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा माह के संदेश को घर-घर पहुंचाने में लगा है। इस उद्देश्य से बुधवार को जिले में ‘हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ राघवेंद्र कुमार आए। इस विशेष कार्यक्रम में राघवेंद्र कुमार ने अपने संघर्षों की कहानी साझा की। जिले को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए ‘हेलमेट बैंक’ जैसे आइडिया भी दिए।
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल और पुलिस उपाधीक्षक बीरेन्द्र टोप्पो ने राघवेंद्र कुमार का स्वागत किया। इस मौके पर मोटर यान निरीक्षक, जिला परिवहन कार्यालय के सभी कर्मी और समाजसेवी दीपांकर एवं देबनाथ भी उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राघवेंद्र कुमार ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने एक मित्र को सड़क हादसे में खोने के बाद इस मिशन की शुरुआत की। वे अब तक 75,000 से अधिक हेलमेट नि:शुल्क दान कर चुके हैं। उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे दिग्गजों के साथ साझा किए गए अपने अनुभवों को बताया।
हेलमेट मैन ने बताया कि भारत में हर साल 2 लाख मौतें सड़क हादसों में होती हैं। यह अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेरा लक्ष्य केवल हेलमेट बांटना नहीं, बल्कि हर सिर को सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों और पंचायतों में ऐसे बैंक होने चाहिए, जहां से जरूरतमंद हेलमेट ले सकें।
राघवेंद्र कुमार ने समाज की बुनियादी इकाई यानी ‘माँ’ को संबोधित करते हुए कहा कि माताएं अपने बच्चों को बचपन से ही हेलमेट पहनने की शिक्षा दें। उन्होंने साइकिल चलाने वाले छोटे बच्चों से भी आग्रह किया कि वे आज से ही हेलमेट पहनना शुरू करें, ताकि यह उनकी आदत बन जाए। उनका मंत्र स्पष्ट था “सिर बचाओ, सुरक्षा पाओ।”
कॉलेज के कार्यक्रम के बाद राघवेंद्र कुमार जिला प्रशासन की टीम के साथ शहर के पटेल चौक पहुंचे। यहां उन्होंने बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों को रोका। उन्हें चालान के बजाय अपने हाथों से हेलमेट भेंट किया। उन्होंने इसे ‘सुरक्षा का मुकुट’ बताते हुए लोगों को कसम दिलाई कि वे भविष्य में बिना हेलमेट घर से नहीं निकलेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


