जनसुनवाई में उपायुक्त ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना

झारखंड
Spread the love

  • शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए पदाधिकारियों को दिए निर्देश

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं गांवों से आए फरियादियों की समस्याओं को उपायुक्त ने एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुना। उनके त्वरित और प्रभावी समाधान क लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान विशुनपुर ग्राम से आए विकास कुमार ने अवगत कराया कि उनके आधार कार्ड में जन्मतिथि त्रुटिपूर्ण अंकित है। मैट्रिक प्रमाण-पत्र में जन्मतिथि सही है। उन्होंने प्रमाण-पत्र के आधार पर आधार कार्ड में सुधार कराने का अनुरोध किया, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

विशुनपुरा प्रखंड के ग्राम दर्जीया से आए संजय शुक्ल ने अपनी निजी रैयती भूमि पर बिना सहमति सड़क निर्माण किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में आपत्ति दर्ज कराई गई, किंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति हो रही है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

गढ़वा प्रखंड के ग्राम रंका से आए मनोज कुमार निराला ने भारत पेट्रोलियम पंप खोलने के लिए एनओसी से संबंधित आवेदन लंबित रहने की जानकारी दी। इस पर उपायुक्त ने जिला आपूर्ति कार्यालय को आवेदन की शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बबिता कुमारी ने शिक्षा विभाग की लंबित भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उनका नाम मेरिट सूची में है। वे 10 वर्षों से अधिक समय से विभिन्न विद्यालयों में कार्य करने का अनुभव रखती हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK