अचानक Instagram से गायब हो गये क्रिकेटर विराट कोहली

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली का Instagram प्रोफ़ाइल अचानक 30 जनवरी, 2026 को गायब हो गया। जब फैंस उसे खोलने की कोशिश करते, तब “Profile isn’t available” दिखा। उनके लगभग 274 मिलियन से ज़्यादा फॉलोवर्स थे।

इससे फैंस और नेटिज़न्स में चिंता, अफ़वाहें और काफ़ी चर्चा शुरू हो गई। अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया कि विराट ने खुद अकाउंट डिलीट/डिएक्टिवेट किया या ऐसा Instagram की तरफ़ से हुआ।

कुछ लोगों की मानना है कि यह तकनीकी समस्या हो सकती है। कुछ लोग स्वैच्छिक ब्रेक या अन्य कारणों की वजह बता रहे हैं। हालांकि यह सिर्फ़ चर्चा है, पुष्टि नहीं।

कुछ घंटों के बाद विराट का Instagram अकाउंट फिर से एक्टिव और दिखाई देने लगा। इसके पीछे कोई ऑफ़िशियल वजह या स्पष्टीकरण अभी तक नहीं आया है। ना विराट ने, ना उनकी टीम ने, ना Instagram ने।

विराट का X (पहले Twitter) अकाउंट पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने वहां आख़िर पोस्ट 23 जनवरी को किया था। Instagram की अचानक गायब-होने की बात केवल Instagram पर ही थी, बाकी सोशल मीडिया पर नहीं।

फैंस और नेटिज़न्स ने अनुष्का शर्मा के कमेंट सेक्शन में सवाल पूछे और “लौट आओ कोहलीजी” जैसे मैसेज भी शेयर किए। सोशल मीडिया पर बहोत स्पेकुलैशन, मीम्स और अलग-अलग थ्योरीज़ भी वायरल हुईं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *