- कहा-पूर्वजों के बलिदान को युवा रखें याद, नई लकीर खींचें
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। बीएस कॉलेज स्थित स्टेडियम में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र हुए। हमें अपना संविधान मिल सका और 26 जनवरी 1950 एक स्वर्णिम अध्याय बन गया। हमें अपने पूर्वजों के बलिदान को याद रखना चाहिए। एक नई लकीर खींचनी चाहिए।
आसान नहीं रहा सफर
मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद अपने संविधान निर्माण का सफर कभी आसान नहीं रहा। इसके बावजूद स्वतंत्रता प्राप्ति के मात्र तीन वर्षों के भीतर भारत ने अपना संविधान बनाकर विश्व के सामने अपनी संप्रभुता का सशक्त परिचय दिया। इतिहास के पन्ने पलटने पर स्पष्ट होता है कि स्वतंत्रता और अपना संविधान गढ़ने का संघर्ष अत्यंत कठिनाइयों और बलिदानों से भरा रहा।
कल्याण विभाग प्रथम
समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसमें कल्याण विभाग की झांकी को प्रथम, परिवहन विभाग की झांकी को द्वितीय और जेएसएलपीएस की झांकी को तृतीय स्थान मिला।
बेस्ट परेड के लिए विद्यालय वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के एनसीसी बालक वर्ग को प्रथम, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिन्दू के एनसीसी नेवी विंग को द्वितीय और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिन्दू के ही एयरफोर्स विंग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
परेड में पुलिस वर्ग में जिला सशस्त्र पुलिस बल (महिला) को प्रथम, जिला सशस्त्र पुलिस बल (पुरुष) को द्वितीय और सहायक पुलिस बल (महिला) को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
बेस्ट बैंड के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भंडरा की टीम को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि व पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार का वितरण किया गया। सम्मानित भी किया गया। झारखंड आंदोलनकारियों को पगड़ी पहना कर प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
दो चौकीदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। अनुकंपा के आधार पर तीन लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य करनेवाले हेसाग, खरकी, हिरही, उगरा, गडरपो व सलगी पंचायत की मुखिया को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
इस वर्ष खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर बेहतर खेल प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ये भी मौजूद
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, उपायुक्त डॉ ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उराँव, उपाध्यक्ष विनोद उरांव, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल समेत अन्य गणमान्य, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


