नई दिल्ली। तकनीक ने लोगों के काम को काफी आसान बना दिया है। हालांकि इसके कारण साइबर ठगी भी तेजी से बढ़ रही है। साइबर ठग लोगों को ठगने का नया-नया तरीका अपना रहे हैं। साइबर ठगों ने सुप्रीम कोर्ट के एक जज को ठगने का प्रयास किया था।
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को साइबर ठगों ने ठगने का प्रयास किया था। एक मामले की सुनवाई के दौरान जज ने इस बारे में चर्चा की थी।
जज ने कहा था कि कि हाल ही में उनके साथ साइबर ठगों ने धोखाधड़ी करने की कोशिश की थी। उन्हें एक फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजा गया था।
जज ने कहा कि जब उन्होंने उस मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक किया, तब वे एक ऐसी वेबसाइट पर पहुंच गए जो बिल्कुल सरकारी वेबसाइट जैसी दिख रही थी।
जस्टिस शर्मा ने बताया कि इस धोखाधड़ी को समय रहते पहचानने में वे सफल रहे। इसके कारण वे ठगे जाने से बच गए।
उनका कहना है कि जब जजों को भी इस तरह की सुनियोजित फ्रॉड का निशाना बनाया जा रहा है, तब आम लोगों को इससे और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


