श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रद्धा से मना मकर संक्रांति का महापर्व

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया

रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में मकर संक्रांति का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर हो उठा। दूर–दराज से आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पर्व की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।

मकर संक्रांति के अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्री राधा रानी जी का अलौकिक एवं मनोहारी श्रृंगार जड़ित आभूषणों से किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। रंग-बिरंगे पुष्पों, आकर्षक वस्त्रों एवं आभूषणों से सुसज्जित श्री राधा रानी जी की छवि अद्भुत आध्यात्मिक आभा बिखेर रही थी।

इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसे मंदिर के पुजारी अरविंद पांडे द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। पूजा के दौरान मकर संक्रांति की परंपरा के अनुरूप खिचड़ी, तिल से बनी विभिन्न सामग्री, मेवा एवं मौसमी फलों का भोग अर्पित किया गया।

पूजा उपरांत मंदिर परिसर में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप वेजिटेबल खिचड़ी, तिलकुट एवं गुड़-चूड़ा का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर में भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया। भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कार्यक्रम के अंत में भव्य महा आरती का आयोजन किया गया।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने मकर संक्रांति के धार्मिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जो जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और नई शुरुआत का संदेश देता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK