- झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान
रांची। डिजिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राज्य की नागरिक-केंद्रित पहल “आयुष्मान आरोग्य लोकेटर” को प्रतिष्ठित SKOCH अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।
आयुष्मान आरोग्य लोकेटर के लिए SKOCH पुरस्कार 2025 दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में 11 जनवरी 2026 को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के मिशन डायरेक्टर सह अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज एवं उनकी टीम को दिया गया।
यह पहल विशेष रूप से आम नागरिकों के लिए तैयार की गई है। अब केवल एक Google सर्च के माध्यम से लोग अपने आसपास की स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रामाणिक जानकारी (फोटो, दिशा-निर्देश, संपर्क नंबर और उपलब्ध सेवाओं का विवरण) आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
विशेष रूप से यह मैपिंग स्वास्थ्य उप-केंद्र स्तर तक पूर्ण की गई है, जिससे अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाओं की दृश्यता सुनिश्चित हो सकी है।
आयुष्मान आरोग्य लोकेटर पारदर्शिता को सशक्त करता है। सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाता है। विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में समय पर उपचार को समर्थन देता है। यह पहल आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
स्कॉच समूह देश के विभिन्न उत्कृष्ट कार्यो के लिए विभिन्न मापदंडों पर राज्य एवं उनके कार्यों का चयन अवार्ड के लिए करता है। दिल्ली के इंडिया हेरीटेज सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में अपर सचिव सह मिशन डायरेक्टर एबीडीएम के अतिरिक्त एबीडीएम के संयुक्त निदेशक एवं टीम मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


