विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। गढ़वा शहर से सटे बंडा पहाड़ का इतिहास गहराई से अध्यात्म से जुड़ा हुआ है। प्राचीन काल से ही बंडा पहाड़ के शिखर पर संत-महात्माओं का डेरा रहा है। पूर्वजों की इस आध्यात्मिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से वर्षों पूर्व बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर की स्थापना गढ़वा के प्रबुद्ध लोगों ने की थी।
इसी कड़ी में जागृति युवा क्लब की ओर से बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में भव्य श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन आगामी 8 मार्च से किया जायेगा। महायज्ञ को लेकर 14 जनवरी को मंदिर परिसर से शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी, जो शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी। इसी दिन यज्ञकर्ता आचार्य आशीष वैद का कुटिया प्रवेश भी होगा।
उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रधानकर्ता सह समाजसेवी राकेश पाल, यज्ञकर्ता आचार्य आशीष वैद महाराज एवं जागृति युवा क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में दी। राकेश पाल ने बताया कि महायज्ञ की सभी तैयारियां जोरों पर हैं। यज्ञ को सफल बनाने के लिए वाराणसी व अयोध्या से कर्मकांडी आचार्यों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही अयोध्या के प्रसिद्ध कथावाचक के आगमन की भी सहमति मिली है। कई विद्वानों एवं साधु-संतों के आगमन को लेकर भी व्यापक तैयारी की जा रही है।
यज्ञकर्ता आचार्य आशीष वैद महाराज ने कहा कि यह विराट यज्ञ जनसहयोग से ही सफल होगा। यज्ञ के लिए पांच मंजिला यज्ञ मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। 14 जनवरी को कुटिया प्रवेश के बाद वे इसी स्थल पर निवास करेंगे।
गढ़देवी मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने कहा कि बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर गढ़वा शहर से सटा हुआ है। यहां शहर के व्यवसायियों व श्रद्धालुओं की गहरी आस्था रही है। जागृति युवा क्लब द्वारा इतने बड़े यज्ञ का आयोजन निश्चित रूप से सराहनीय पहल है।
मौके पर गढ़वा प्रमुख अनीता देवी, नवादा पंचायत की मुखिया आशा देवी, सुरेंद्र यादव, विवेकानंद पाल, उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, सचिव विनय पाल, कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल सहित वरीय सदस्य उदय पाल, बिहारी पाल, हरि पाल, रोहित चंद्रवंशी, प्रदीप पाल, भूदेव पाल, सत्येंद्र पाल, सलाहकार ओमप्रकाश पाल, क्लब के संरक्षक अनुज प्रसाद समेत क्लब के सीनियर-जूनियर सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


