महाशिवरात्रि पर अखंड हरिकीर्तन का आयोजन, विधायक भी पहुंचे

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

बोकारो। जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत कुंदा पंचायत के कुंदा ग्राम में महाशिवरात्रि पर एक दिवसीय अखंड हरिकीर्तन का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान हर हर महादेव, जय श्री राम सीता राम, सीता राम के नारों से पूरा गांव भक्तिभय वातावरण में डूब गया। गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने  हरिकीर्तन की पूर्णाहूति पर माथे पर कलश लेकर मंडप का भ्रमण कि‍या। वैदि‍क मंत्रोउच्चारण के बीच पूजा अर्चन कर लोगों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

विधायक ने कहा कि श्रद्धा के साथ पूजा पाठ करने से शांति मिलती है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गुणानन महतो ने कहा कि अखंड हरिकीर्तन के आयोजन से पूरे गांव में भक्ति की बयार बह रही है। कार्यक्रम के बाद विधायक ग्रामीण महिला और पुरूषों से मिले। उनकी समस्याओं से अवगत हुए। समाधान का आश्‍वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में क्षेत्र में जो कुछ कमिया थीं, उन्हे दूर कि‍या जाएगा।

पूजा समिति के अध्यक्ष डेगलाल महतो, सचिव विजय कुमार महतो, कोषाध्यक्ष सजय कुमार महतो ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि इंद्रन नाथ महतो, समाज सेवी केदारनाथ महतो, नुनू महतो, जगेश्वर महतो, महगू महतो, बिंदेश्वर महतो, लालदेव महतो, बद्री नारायण महतो, इंद्रलाल महतो, बीरबल महतो, पारस मनी, नारायण कुमार महतो सहित अन्‍य उपस्थित थे।