आईआईटी ने सरला बिरला विश्वविद्यालय को चुना नंबर वन

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025 के दौरान वर्चुअल लैब्स के उपयोग में झारखंड में पहला स्थान हासिल किया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय को आईआईटी दिल्ली द्वारा संचालित वर्चुअल लैब्स पहल के अंतर्गत प्रदान किया गया है।

गौरतलब है कि विवि के शिक्षकों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुविधा को देखते हुए वर्चुअल लैब्स को पाठ्यक्रम में प्रभावी रूप से सम्मिलित किया था। इससे विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता का व्यावहारिक एवं प्रयोगात्मक अनुभव भी प्राप्त हुआ।

आईआईटी दिल्ली द्वारा विकसित वर्चुअल लैब्स पहल देशभर में तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ बनाने का एक प्रतिष्ठित मंच है। झारखंड में आईआईएम रांची, आईआईटी-आईएसएम धनबाद, बीआईटी मेसरा, एनआईटी जमशेदपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की उपस्थिति के बीच सरला बिरला विश्वविद्यालय का प्रथम स्थान प्राप्त करना विवि के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सरला बिरला विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विवि के शिक्षकों को बधाई संदेश प्रेषित किया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK