सुपर स्पीड खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने झारखंड की टीम गुड़गांव रवाना

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। झारखंड राज्य बालक-बालिका सीनियर सुपर स्पीड खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज हटिया रेलवे स्टेशन से गुड़गांव (हरियाणा) के लिए रवाना हुई। धुर्वा के सेक्‍टर-2 स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय में झारखंड राज्य सुपर स्पीड बालक-बालिका खो-खो टीम का चयन पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आधार पर किया गया है।

चयनित झारखंड सीनियर बालक- बालिका खो-खो टीम 9 जनवरी से 11 जनवरी तक गुरुग्राम (हरियाणा) में सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। झारखंड  टीम के सभी खिलाड़ियों को कृषि निदेशालय के प्रशाखा पदाधिकारी प्रेम भगत ने अपनी ओर से जर्सी-पेंट देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

झारखंड टीम को झारखंड राज्य सुपरस्पीड एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ॰ अजय झा, सदस्य सुनील महतो, निखिल कुमार, सरिता कुमारी, अनुशिखा कुमारी, जानवी कुमारी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। झारखंड टीम की घोषणा झारखंड सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार ने की।

झारखंड बालक टीम में शिवम नायक (कप्तान), बिप्लब महतो (उप कप्तान), महावीर कुमार, राहुल महतो, विनय कुमार महतो, कुलदीप कुमार महतो, कृष्ष मुखर्जी, राजवीर कुमार, सौरभ कुमार, वतन कुमार, आयन प्रसाद, लक्की राज हैं। प्रशिक्षक सह टीम प्रबंधक उमा कांत उरांव हैं।

झारखंड बालिका टीम में प्रीति कुमारी (कप्तान), सृष्टि कुजूर (उपकप्तान), अनुष्का कुमारी, रीतिका कुमारी, उमा थापा, सुलेखा कुमारी, खुशी क्षेत्री, अनुप्रिया उरांव, ऋचा कुमारी, पूजा कुमारी, जे अनुष्का, बिन्दिया मांझी हैं। प्रशिक्षक सह टीम प्रबंधक रोहन कुमार हैं।

प्रतियोगिता के संचालन के लिए झारखंड के तीन तकनीकी अधिकारियों का चयन किया गया है इनमें संजय कुमार, शुभम सिंह, उत्पल रजक शामिल हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK