रांची। द रोज सोसाइटी ऑफ रांची द्वारा 102वीं गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन 11 जनवरी को रांची क्लब हॉल में किया जा रहा है। इस मनमोहक प्रदर्शनी में हजारों रंग-बिरंगे खूबसूरत गुलाब पुष्पों के साथ-साथ कलाकारों द्वारा सृजित सैकड़ों कलाकृतियों के प्रादर्श भी सम्मिलित होंगे।

प्रतिभागियों को अपने गुलाब की वैरायटी (किस्म) का नाम भी लिखना है। पंजीकरण के समय उपस्थित सोसाइटी की तकनीकी समिति फूल की किस्म चिन्हित करने में मदद करेगी। आम लोगों के अवलोकनार्थ प्रदर्शनी 11 जनवरी को अपराहन 12.30 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी।
सोसाइटी के चेयरमैन गणेश मुंजाल ने बताया कि दर्शकों के लिए प्रदर्शनी में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपराहन 3.30 बजे प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। प्रादर्श 10 जनवरी को अपराहन 1 से 4 बजे के बीच लगाये जा सकते हैं।
वैयक्तिक, संस्थागत एवं पार्क, भारतीय गुलाब, लघु उत्पादक एवं नए लोग, विद्यालय, गुलाब सज्जा, गुलाब चित्रकारी, कशीदाकारी, गुलाब छायाचित्र एवं शिल्प, माला/ पुष्प गुच्छ आदि के 7 वर्गों के 75 खण्डों के अन्तर्गत प्रादर्श स्वीकार किये जायेंगे। प्रदर्शनी में गुलाब पुष्पों एवं गमलों में लगे गुलाब पौधों के साथ-साथ कागज, वस्त्र, काँच, चीनीमिट्टी, साडी, टेबल क्लॉथ आदि पर गुलाब चित्र, मोम, वस्त्र एवं कागज के बने गुलाब शिल्प आदि के प्रादर्श भी सम्मिलित किये जायेंगे।
श्री मुंजाल ने बताया कि सर्वोत्तम खिला हुआ गुलाब को राजा और द्वितीय सर्वोत्तम खिला गुलाब को रानी का ख़िताब प्रदान किया जायेगा। उत्कृष्ट प्रादर्श का चयन फूल के आकर, रंग, स्वरुप, खुशबू, पर्ण समूह (फोलियेज) और तना आदि के आधार पर किया जायेगा।
प्रदर्शनी स्थल पर प्रादर्श सजाने के लिए कन्टेनर और बोतल सोसाइटी द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। विशेष जानकारी के लिए सोसाइटी की कोषाध्यक्ष हेज़ल डेविस (9955359206) से संपर्क किया जा सकता है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

