Jharkhand: 2 से 3 डिग्री तक और गिरेगा पारा, जानें कब तक चलेगी शीतलहर

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के लोगों को अभी ठंड से निजात मिलने वाली नहीं है। 2 से 3 डिग्री तक पारा और गिरने वाला है।

झारखंड के 10 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है, जिसके बाद मंगलवार को राज्य में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा शामिल हैं।

इन जिलों में सात जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके बाद खूंटी में 3.7 डिग्री और लोहरदगा में 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, क्षोभमंडल के निचले स्तरों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है। हालांकि उसके बाद दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK