सड़क सुरक्षा माह में दिखा गांधीगिरी का अनोखा अंदाज़

झारखंड
Spread the love

  • हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत
  • नहीं पहनने वालों को माला पहनाकर शर्मिंदा

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। सड़क सुरक्षा माह पर लोहरदगा जिले में अनोखे अंदाज़ में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांधीगिरी के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे लोगों का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। हेलमेट नहीं पहनने वालों को फूलों की माला पहनाई गयी, ताकि वे आगे से यातायात नियमों का पालन करें।

यह कार्यक्रम बरवाटोली चौक, बीएस कॉलेज और समाहरणालय चौक के पास चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व, सुरक्षित ड्राइविंग एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, रोड इंजीनियरिंग एनालिटिक्स और सड़क सुरक्षा के सदस्य भी मौके पर मौजूद थे। जिला परिवहन पदाधिकारी ने आम लोगों से अपील की कि वे अपनी जान की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य रूप से अपनाएं। यातायात नियमों का पालन करें।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि इस तरह के जागरुकता कार्यक्रमों से लोगों में सकारात्मक संदेश जाता है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। अभियान आगे भी जिले के विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK