रांची। दिल दहला देने वाली खबर राजधानी रांची के बिरसा चौक से सामने आई है।
लंका कॉलोनी के रहने वाले एक ऑटो चालक के इकलौते बेटे 20 वर्षीय विवेक कुमार तिर्की को रिलायंस पेट्रोल पंप पर तेल लेते समय एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत घटनास्थल से फरार हो गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब विवेक अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, विवेक अपने एक जनवरी को आने वाले जन्मदिन की तैयारी में जुटा था। वह रात में अपने बर्थडे के लिए केक खरीदने के लिए घर से निकला था।
मृतक विवेक कुमार तिर्की ऑटो चालक फूलचंद तिर्की का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही उसके गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जहां एक जनवरी को घर में जश्न की तैयारी थी, वहीं अब मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के तुरंत बाद पंप पर मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस पेट्रोल पंप और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार कार और उसके चालक की पहचान की जा सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


