- वरिष्ठ अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल व आगमन मार्ग का निरीक्षण
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 30 दिसंबर को गुमला आ रही हैं। इसे लेकर जिले में विधि-व्यवस्था के संधारण, त्रुटिहीन सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल मैनुअल में अंकित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सोमचार को जिले में उच्चस्तरीय निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।
इस क्रम में वाणिज्य कर सचिव अमिताभ कौशल, सचिव और प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक का गुमला आगमन हुआ। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रायडीह प्रखंड अंतर्गत मांझाटोली क्षेत्र में राष्ट्रपति के संभावित आगमन मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान हेलीपैड, मुख्य कार्यक्रम स्थल, आगमन स्थल, माल्यार्पण स्थल, प्रतीक्षा स्थल सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहनता से जायजा लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपात सेवाओं की उपलब्धता एवं समन्वय तंत्र की बारीकी से समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में सचिव अमिताभ कौशल एवं आईजी मनोज कौशिक द्वारा सभी कार्यक्रम स्थलों का संयुक्त रूप से अवलोकन करते हुए उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो।
मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शिवशंकर उरांव, अध्यक्ष, पंखराज साहेब कार्तिक स्वायत्तशासी विश्वविद्यालय निर्माण समिति-सह-पूर्व विधायक द्वारा किए जाने के संबंध में भी प्रशासनिक, सुरक्षा एवं लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


