सेन्हा (लोहरदगा)। लोहरदगा जिले के सेन्हा बाजार रोड स्थित न्यू कालिका ज्वेलर्स के संचालक दीपू साव सोनी की स्कूटी में रखे चांदी एवं सोने के जेवरात से भरा बैग लुटेरे लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सेनहा थाना को दी गई। पुलिस जांच में जुट गई है।
दुकान के संचालक दीपू सोनी ने बताया कि चांदी के पायल, चैन, अंगूठी, ब्रेसलेट, सोने की नोजपिन और नथिया, चार हजार नकद समेत लुटेरं लगभग 4 लाख रुपए की संपति लुटकर भाग गए।
पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत की गई है। सेनहा थाना के थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। लिखित आवेदन के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी आदि खंगालने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही पुलिस लुटेरों की पकड़ धर के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी।
बताते चले कि चतरा जिले के नीम चौक टंडवा निवासी दीपू साव सोनी पांच छह महीने पूर्व ही सेन्हा में दुकान खोला था। किराए के मकान में रहते है। इस घटना से पीड़ित परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


