छह वर्षीय छात्रा रागनी कुमारी की मृत्‍यु पर स्कूल व गांव में शोक

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा)। प्रखंड के ग्राम बिशुनपुरा निवासी बबलू राम की छह वर्षीय पुत्री रागनी कुमारी की आज सुबह करीब 7 बजे मृत्‍यु हो गई। रागनी बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में नर्सरी की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। रागनी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।

छात्रा की मृत्‍यु की खबर मिलते ही बाल शिक्षा निकेतन स्कूल सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। पूरा स्कूल परिवार इस दुखद घटना से मर्माहत नजर आया। स्कूल प्रबंधन की ओर से मृत की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया।

इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं रागनी के आवास पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजेंद्र राम चंद्रवंशी, शिक्षक रामेश्वर चंद्रवंशी, रविंद्र प्रताप देव, प्रभु चंद्रवंशी, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, संजय विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK