वन भूमि घोटाला के बाद अब इस केस में विनय सिंह गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है, विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहते हुए वन भूमि घोटाला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए विनय सिंह को एसीबी ने कांड संख्या 20/2025 में गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, विनय सिंह को इस केस में रिमांड करने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि फिलहाल वह 4 मामलों में आरोपी हैं और सिर्फ शराब घोटाला से जुड़े एक मामले में उन्हें राहत मिली है।

अन्य मामलों में उन्हें जमानत लेनी होगी। सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद ही वह जेल की सलाखों से बाहर निकल पाएंगे।

विनय सिंह के विरुद्ध एसीबी में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं एक मामला रांची के जगन्नाथपुर थाना में दर्ज है। जिस मामले में उन्हें रिमांड पर लिया गया है, वह केस आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है।

यह केस एसीबी ने पिछले महीने दर्ज किया था। आय से अधिक संपत्ति से जुड़े केस में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, विनय चौबे के साले शिपीज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी और विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी नामजद अभियुक्त हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK