- रक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन, कहा-सेना के शौर्य को समर्पित है प्रदर्शनी
- बच्चों की कलात्मकता सेना के प्रति स्नेह का प्रदर्शन है : संजय सेठ
रांची। नई दिल्ली में दो दिवसीय वीर रंग प्रदर्शनी का शुभारंभ 17 दिसंबर को हुआ। रांची के स्कूली बच्चों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर बनाए गए पेंटिंग की इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री टोखन साहू, झारखंड भाजपा अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश मौजूद रहे।
इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी का अवलोकन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ सांसद जगदंबिका पाल, भारत सरकार के रक्षा सचिव राजेश सिंह, रांची के विधायक सीपी सिंह ने भी किया।
यह प्रदर्शनी ऑपरेशन सिंदूर पर भारत सैन्य बलों की वीरगाथा पर आधारित है। रांची के 50 स्कूल के 20235 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी पेंटिंग बनाई।
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को हमारे बच्चों ने बहुत ही भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया है। यह प्रदर्शनी देश की रक्षा के प्रतिबद्ध सैनिकों के प्रति हमारे सामूहिक सम्मान और वीरों को समर्पित हैl
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेना ने अपने पराक्रम के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। इस ऑपरेशन से आतंकवाद की कमर तोड़ दी गई थी। हर तरफ उत्सव का माहौल था। तभी मेरे मन में यह विचार आया कि हमारी नई पीढ़ी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत पीढ़ी कहते हैं; वह इस बारे में क्या सोचती है!
प्रधानमंत्री की प्रेरणा और रक्षा मंत्री के मार्गदर्शन में रांची में सांसद कला महोत्सव का आयोजन किया। 50 से अधिक स्कूलों से संपर्क किया गया। बच्चों ने 20 हजार से अधिक पेंटिंग्स बनाई। बच्चों की पेंटिंग्स की राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी हो, यह बात मेरे मन में थी। अंततः आज इसमें सफलता मिली।
दिन प्रदर्शनी में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं असम से राज्यसभा सांसद कामाख्या प्रसाद ताशा, सिक्किम के सांसद इंद्र हांग सुब्बा, तेलंगाना के सांसद रघुनंदन राव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार, गुरुद्वारा रकाबगंज के पूर्व अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, वरिष्ठ कलाकार पद्मश्री अद्वैत गणनायक, एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के वायु सेना उपाध्यक्ष (वीसीएएस), एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम, चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (सीआईएससी), पूर्व सांसद यदुनाथ पाण्डेय ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


