तेज़ रफ्तार बोलेरो ने दो को रौंदा, रिम्स जाने के क्रम मौत

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। कुडू में तेज़ रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। रविवार तड़के ब्लॉक मोड़ के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान कुडू निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र सत्येंद्र प्रसाद (45) और राजेश कुमार यादव, पिता अर्जुन यादव, निवासी गया जिला बिहार के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सत्येंद्र प्रसाद ब्लॉक मोड़ स्थित अपने श्री जनरल स्टोर के बाहर धूप में बैठे थे। ट्रांसपोर्ट का माल लेकर पहुंचे राजेश कुमार यादव दुकान में सामान उतार रहे थे। इसी दौरान लोहरदगा की ओर से आ रही बोलेरो (जेएच 01 बीडी-4152) तेज़ रफ्तार में मौके पर पहुंची। बोलेरो चालक कुडू हाता टोली निवासी बिट्टू सिंह ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। बोलेरो ने दोनों को कुचलते हुए पास खड़ी स्कूटी (जेएच 01 जिजे – 0473) को भी चपेट में ले लिया।

अनियंत्रित बोलेरो आगे बढ़ते हुए शशि साहू के घर की दीवार को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स पहुंचने से पहले ही सत्येंद्र प्रसाद और राजेश कुमार यादव ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही कुडू पुलिस मौके पर पहुंची। बोलेरो वाहन को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक सत्येंद्र प्रसाद अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक बेटा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे कुडू क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तेज़ रफ्तार वाहनों पर सख्ती से रोक लगाने, मस्जिद मोड़ व इंदिरा गांधी चौक पर अव्यवस्थित रूप से खड़े टेंपो हटाने और ब्लॉक मोड़ पर रोड ब्रेकर और बैरिकेटिंग लगाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK