रक्त विकार रोग पीड़ितों ने झारखंड सरकार का जताया आभार

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं लहू बोलेगा संगठन के नेतृत्व में डोरंडा के रिसालदार बाबा बैंकेट हॉल में राज्यस्तरीय बैठक रविवार को हुई। इसमें झारखंड भर के थैलेसीमिया, सिकल सेल, अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित, परिजनों मौजूद थे। सभी ने झारखंड सरकार का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नदीम खान ने की।

रक्त विकार रोग पीड़ितों का मामला झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के प्रदीप यादव ने उठाया। इसपर स्वास्थ्य मंत्री ने एक महीने में के अंदर में थैलेसीमिया, सिकल सेल, अप्लास्टिक एनीमिया एवं रक्तदान पर सभी स्तर के हर कार्यों को अंज़ाम देने की बात कही। उपस्थित सदस्‍यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी, विधायक प्रदीप यादव, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में दो थैलेसीमिया पीड़ित 19 वर्षीय छात्रा सोनम कुमारी (रातू, रांची) और 5 वर्षीय छात्र असद अफ़सर (इरबा, रांची) का का जन्मदिन मनाया गया। थैलेसीमिया, सिकल सेल के पीड़ितों का अस्थाई भारतीय रेलवे कॉन्सेशन पास वितरित किया गया। भारत सरकार के एनपीए योजना के तहत 50 पीड़ितों के जीविकोपार्जन/छात्रवृत्ति का आवेदक बनाया गया।

झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन का 21 सदस्यीय टीम का पुनर्गठन हुआ। इसें पुरुष संयोजक संयोजक संजय टोप्पो एवं महिला संयोजक देवकी देवी बनाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाकपा के झारखंड राज्य सचिव प्रकाश विप्लव थे।

कार्यक्रम में नदीम खान, संजय टोप्पो, देवकी देवी, सीमा देवी, सुरंजन बाड़ा, अजित मिश्रा पंडित, फरिहा बिलकिस, पुनिया उरांव, जयनाथ महतो, तरन्नुम प्रवीण, मोना सिंह, बृजेश कुमार, सोनम कुमारी, प्रगति प्रकाश, साक्षी सिंह, लकी उरांव, ऐलेक्स टोप्पो, इम्तियाज अहमद, अकरम राशिद, शाहनवाज़ अब्बास, सानिया आदि सैकड़ों परिजन शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK